(खबरें अब आसान भाषा में)
गुमला जिला के एथलेटिक्स सुजल कुमार ने इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए कांस्य पदक जीतकर जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया है.