(खबरें अब आसान भाषा में)
Arshad Khan SMAT Record: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लेफ्ट आर्म पेसर अरशद खान ने तबाही मचा दी. चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में अरशद ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बेस्ट स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से मध्यप्रदेश की टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की.