(खबरें अब आसान भाषा में)
Agriculture tips: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गेहूं की बुवाई पूरी हो चुकी है। नवंबर के पहले पखवाड़े में बोई गई फसल अब पहली सिंचाई की तैयारी में है। समय पर हल्की सिंचाई करने से जड़ें मजबूत होती हैं, पौधे पोषक तत्व और पानी ले पाते हैं, और कल्ले की संख्या बढ़कर उत्पादन भी बेहतर होता है