IndiGo Flight Cancellation: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के जरिए जारी एक बयान में, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि सरकार ने व्यवधान के कारणों की जांच के लिए औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि इंडिगो के ऑपरेशन में क्या गलत हुआ, किसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों उसके लिए कदम सुझाए जाएंगे