Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 5 दिसंबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलकर 26,200 के करीब पहुंच गया। RBI के ब्याज दर घटाने के फैसले से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत मिली और मार्केट शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में लौट गया।