Putin India Visit LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार (5 दिसंबर) को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ मिला। इसके बाद पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की ‘हैदराबाद हाउस’ में होने वाली बैठक पर है