(खबरें अब आसान भाषा में)
लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष उप समन्वयक इमरान रिज़ा ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच युद्धविराम हासिल करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने होंगे. उन्होंने चेतावनी जारी की है कि लेबनान में मानवीय हालात ध्वस्त होने के कगार पर हैं.