सितम्बर में शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में विश्व स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए मानक तय करने का आहवान किया गया था. इसी पृष्ठभूमि में, भारत की राजधानी दिल्ली में जारी ITU की वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण सभा (WTSA) के दौरान, वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट की प्राथमिकताओं से जुड़ी कार्रवाई पर ध्यान केन्द्रित किया गया.