टेस्ट के दौरान मेर्जिफोन एयर बेस से पांच F-16 लड़ाकू विमान भी किजिलेइल्मा के साथ उड़ान भर रहे थे, ताकि मिलकर पायलट-वाले और बिना पायलट वाले विमानों की संयुक्त क्षमता का परीक्षण हो सके। किजिलेइल्मा का कम रडार सिग्नेचर और उन्नत सेंसर उसे दुश्मन के विमानों को दूर से पहचानने में मदद करते हैं, जबकि वह खुद रडार पर कम दिखाई देता है