Cyclone Ditwah : IMD के अनुसार, चक्रवात अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के आसपास के समुद्र में न जाएं। चक्रवात के बाहरी हिस्से तट के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे समुद्र में तेज़ लहरें और बेहद उथल-पुथल भरी स्थिति बन सकती है