(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Air Pollution: दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता लगातार 15वें दिन ‘बहुत खराब’ रही। CPCB के अनुसार सुबह 7 बजे AQI 338 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के 385 से थोड़ा बेहतर है। नवंबर में प्रदूषण लगातार बना हुआ है और विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी सुधार की संभावना कम है