Gautam Gambhir Indian Cricket Team Head Coach: गौतम गंभीर के हेड कोच पोजिशन पर मंडरा रहे ‘संकट के बादल’ साफ हो चुके हैं. टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में लगातार हार के बावजूद इतना तो तय है कि गंभीर कहीं नहीं जा रहे. 2027 तक वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, उसके बाद ही उनके भविष्य पर कुछ फैसला लिया जाएगा. गंभीर की कोचिंग में भारत न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका से भी अपने घर पर हार चुका है और अब क्रिकेट फैंस इस पूर्व ओपनर के इस्तीफे की डिमांड कर रहे हैं.