(खबरें अब आसान भाषा में)
शान्तिनिर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष (Peacebuilding Fund) ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचने की जानकारी दी है. 2020 के बाद से अब तक, हिंसक टकराव की रोकथाम करने और शान्ति निर्माण को बढ़ावा देने के इरादे से संचालित कार्यक्रमों के लिए 1 अरब डॉलर से अधिक धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है.