यूक्रेन के अनेक हिस्सों में रूसी सैन्य बलों की बमबारी, मिसाइल हमले और हवाई हमले से बचने के लिए गूंजते सायरन, लाखों स्कूली बच्चों के लिए एक दैनिक वास्तविकता बन गए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, इस वर्ष अब तक 340 शैक्षणिक केन्द्र या तो ध्वस्त हो चुके हैं या फिर उन्हें क्षति पहुँची है.