Urvil Patel Century SMAT 2025 CSK: उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 31 गेंदों में शतक जड़ दिया. उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ गुजरात को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाने के लिए यह विस्फोटक पारी खेली. उर्विल को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है.