IND vs SA 2nd Test Guwahati: न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप के बाद भारत का साउथ अफ्रीका ने भी घर में आकर सफाया कर दिया है. कोलकाता में पहला टेस्ट हारकर गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया ने पूरी तरह घुटने टेक दिए और सीरीज 2-0 से गंवा दी. इस मुकाबले में भारत को 408 रन से शिकस्त मिली, जो मेजबानों की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हार है.