ऑपरेशन सिंदूर समेत हाल के सैन्य अभियानों में ब्रह्मोस मिसाइल की शानदार परफॉर्मेंस के बाद कई देशों ने इस सिस्टम में गहरी रुचि दिखानी शुरू कर दी है। भारत अभी अपने डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा है और इसी के तहत वह साझेदार देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें DRDO विदेशों में भारत के स्वदेशी प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभा रहा है