दिल्ली में उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की और दोनों ने भारत–अफगानिस्तान रिश्तों, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क पर बात की। इसके बाद अजीजी ने कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल के साथ डेलीगेशन-लेवल बातचीत की। इस बैठक में दोनों देशों ने माल ढुलाई के लिए काबुल–दिल्ली और काबुल–अमृतसर एयर रूट शुरू करने पर सहमति जताई