Badrinath Dham gate close: बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार दोपहर शीतकाल के लिए बंद होंगे। मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इस साल लगभग 16 लाख 55 हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे। 26 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी और शंकराचार्य जी की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंचेगी। सभी कपाट बंदी विधियां आज संपन्न होंगी