Dharmendra Best Films: एक तरफ वह अपने शक्तिशाली मुक्कों से फिल्मी खलनायकों को धूल चटाते नजर आते थे। गंभीर किरदारों से दर्शकों को भावुक कर देते थे। हल्की सी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेते थे। तो दूसरी तरफ हास्य भूमिकाओं से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते थे। धर्मेंद्र एक ऐसे अनोखे अभिनेता थे जिन्होंने करीब 65 साल के अपने फिल्मी करियर में बिना रुके लगातार कई तरह की भूमिकाएं अदा कीं