Delhi student suicide case : दीपशिखा ने छात्र को राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन जाने से ठीक पहले आखिरी बार देखा था। उन्होंने बताया कि लड़का काफी परेशान दिख रहा था। उसने दीपशिखा को यह भी कहा था कि उसके टीचर उसे “टॉर्चर” करते हैं। शनिवार को दीपशिखा ने बताया कि 18 नवंबर को वह पीड़ित छात्र के साथ उसी रिक्शा में सफर कर रही थी, और तभी उसे यह सब सुनने को मिला