Udaipur Billionaire Wedding: झीलों के शहर उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी परफॉर्मेंस से रंगीन शाम में चार चांद लगा दिए।