राजधानी पटना में शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने बिहार के पंचायती राज मंत्री का पदभार संभाला। हालांकि विभाग संभालते ही वह चर्चा में आ गए क्योंकि उनका पत्रकारों से विवाद हो गया। दीपक प्रकाश ने मंत्रालय में पहले दिन बैठने के साथ ही पत्रकारों से कहा, “आप लोग मेरा समय बर्बाद कर रहे हैं।” इसका वीडियो भी सामने आया है