Tenneco Clean Air IPO Listing: टेनेको क्लीन एयर इंडिया ऑटोमोटिव एप्लीकेशंस के लिए क्लीन एयर और पावरट्रेन प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज वैश्विक कंपनी टेनेको इंक की सब्सिडरी है। अब इसकी घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ था। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?