India vs South Africa 2nd test day 1 live score: गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट अब से कुछ देर बाद शुरू होना है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे. तेंबा बावुमा की टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है.