अरशान खान सक्सेस स्टोरी: राजस्थान के अरशान खान ने इंडोनेशिया में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में 30 देशों को पछाड़ते हुए गोल्ड जीता. वे इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने. इससे पहले वे एशियन चैम्पियनशिप में भी नंबर-वन बॉडी बिल्डर चुने गए थे. अरशान अब तक 6 बार मिस्टर राजस्थान, 2 बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया और चैंपियन ऑफ चैंपियंस रह चुके हैं.