(खबरें अब आसान भाषा में)
Kalyan student suicide: मुंबई के कल्याण के रहने वाले एक 19 वर्षीय BSC प्रथम वर्ष के छात्र ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने आरोप लगाया कि लोकल ट्रेन में मराठी की बजाय हिंदी में बात करने पर साथी यात्रियों ने उसे परेशान किया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।