Anmol Bishnoi Arrest: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी एवं खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किए गए अनमोल को हिरासत में लेने के लिए शाम करीब पांच बजे पटियाला हाउस अदालत में पेश किया