ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए जो वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा दी थी, वह खासतौर पर टूरिज्म के लिए थी, जिसमें किसी भी तरह का रोजगार शामिल नहीं था। यह सुविधा छह महीने में एक बार 15 दिनों के लिए मान्य थी। ईरान के ऐतिहासिक शहर जैसे इस्फहान और शीराज, तीर्थस्थल कोम और मशहद, और रेगिस्तान और प्राचीन सिल्क रोड रूट भारतीय यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं