(खबरें अब आसान भाषा में)
पाकिस्तान के दौरे पर गए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान चरिथ असलंका वापस लौट गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि असलंका बीमार हैं. असलंका के अलावा टीम के दो अन्य सीनियर खिलाड़ी भी घर वापस आ रहे हैं. श्रीलंका को मेजबान पाकिस्तान के अलावा जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है.