सूत्रों के अनुसार, नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि सही तारीख और समय अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि गठबंधन एक “शुभ” दिन चुनने पर चर्चा कर रहा है। नई सरकार में सभी दलों को उनकी जीती हुई सीटों के अनुसार हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है ताकि कैबिनेट में सभी का संतुलित प्रतिनिधित्व हो सके