लाहौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कौर ने पाकिस्तान पहुंचने के अगले ही दिन यानी 4 नवंबर को शेखुपुरा जिले में रहने वाले नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। उन्होंने दावा किया कि कौर ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है और यह शादी पूरी तरह स्वेच्छा से की गई है। शादी के बाद दोनों के छिप जाने की बात भी सामने आई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है