Vaibhav Sooryavanshi: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। यूएई के खिलाफ अपने पहले ही टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंदों पर 144 रन की तूफानी पारी खेली। दोहा के वेस्ट एंड पार्क स्टेडियम में खेली गई इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान वैभव ने 15 छक्के और 11 चौके लगाए