नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एनडीए की विजय रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने बिहार को बदला। उसी तरह बीजेपी बंगाल में भी “जंगल राज” को खत्म करेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस जीत ने एक नया ‘MY- महिला और यूथ’’ फॉर्मूला दिया है और जनता ने ‘जंगल राज’ वालों के सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले” को खारिज कर दिया है