तपेदिक (टीबी), दुनिया में सबसे घातक संक्रामक बीमारियों में है. पिछले वर्ष एक करोड़ से ज़्यादा लोग इस संक्रमण की वजह से बीमार हो गए, जबकि 12 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई. इस रोग के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में प्रगति तो हासिल हुई है, मगर इसका समय पर पता लगाने व उपचार के लिए धनराशि का अभाव एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.