Bihar Vidhan Sabha Chunav Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर यानी मंगलवार को जारी है। दूसरे चरण में बिहार की 122 सीटों को जीतने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के साथ अन्य दलों के बीच मुख्य मुकाबला है। पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें इस चरण में होने वाले मतदान पर है। इस चरण में में 3.70 करोड़ वोटर चुनाव में हिस्सा लेंगे