अधिकारियों ने बताया कि सक्षम अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के बाद, एसआईए जम्मू ने 2023 में अरशद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि अब आरोपी को मुंबई से तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कुल आठ आरोपी शामिल हैं, जिनमें से दो अभी भी फरार हैं