(खबरें अब आसान भाषा में)
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मोदी सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर 2025 को इसकी अधिसूचना जारी की, जिससे अब आयोग का काम औपचारिक रूप से शुरू हो सकेगा