स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने सुबह यात्रियों को सलाह दी कि वे लेटेस्ट अपडेट देखते रहें और किसी भी कठिनाई की स्थिति में उनके कर्मचारियों से संपर्क करें। दिल्ली एयर पोर्ट ने भी दोपहर लगभग 1:45 बजे एक बयान जारी कर यात्रियों से फ्लाइट के लिए तय किए गए नए शेड्यूल को फॉलो करने की सलाह दी। अब सवाल है कि आखिर ये AMSS सिस्टम क्या है और इसमें ऐसा क्या हुआ, जो इतनी अफरा-तफरा मची है