नई दिल्ली.गोल्ड कोस्ट की चुनौतीपूर्ण पिच पर पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए.शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा (28) और शिवम दुबे (22) ने अहम योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 10 गेंदों में 20 रन जोड़कर तेज़ शुरुआत दिलाई. आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल (21) और वॉशिंगटन सुंदर (12) ने तेज़ रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन भारतीय स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने बीच ओवरों में कमाल दिखा दिया. अक्षर ने मैथ्यू शॉर्ट (25) और जॉश इंग्लिस (12) के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए, जबकि दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श (30) और खतरनाक टिम डेविड (14) को आउट कर मैच भारत की ओर मोड़ दिया.