ज्वाइंट एक्सरसाइज ‘त्रिशूल’ के बाद अब सेना अपना ध्यान पूर्वी सीमा की ओर कर रही है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 11 से 15 नवंबर तक ‘पूर्वी प्रचंड प्रहार’ नाम का एक नया संयुक्त सैन्य अभ्यास होने जा रहा है। इसमें तीनों सेनाएं मिलकर हिस्सा लेंगी और कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन करेंगी