Dengue in Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) की तरफ से जारी लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, राजधानी में डेंगू ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है। दिल्ली में डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है। MCD ने मंगलवार (4 नवंबर) को जारी अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल यानी 2025 में अब तक डेंगू के कुल 1,136 मामले दर्ज किए जा चुके हैं