Suzlon Energy Q2 Results: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी ने जैसे ही सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए, वैसे ही इसके शेयर रॉकेट बन गए। मुनाफे में 6 गुना के उछाल और रेवेन्यू में 84% की तेजी के साथ-साथ रिकॉर्ड ऑर्डर बुक से इसके शेयरों को सपोर्ट मिला। चेक करें कि सुजलॉन एनर्जी के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 कैसी रही और इसे किन बातों से सपोर्ट मिला?