महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महुआ में RJD प्रत्याशी डॉ. मुकेश रोशन के लिए प्रचार किया था। यह वही सीट है जहां से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का ऐलान कर दिया है