आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने CNN-News18 को बताया कि आयोजकों ने इस समारोह के लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी और वे इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान लगाने में विफल रहे। राज्य के एक मंत्री ने बताया कि मंदिर में आमतौर पर 3,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के आने की व्यवस्था है, लेकिन कार्तिक एकादशी के शुभ अवसर पर 25,000 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे