मध्य प्रदेश के सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह एक वायरल वीडियो के बाद विवाद में आ गए हैं। वीडियो में वह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सतना के सेमरिया चौक की है, जहां ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता दिवस के मौके पर किया गया था