Union Bank of India Q2 Results: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 के कारोबारी नतीजे जारी किए। इसमें कंपनी ने खुलासा किया कि इसका मुनाफा कम हुआ है और ब्याज से शुद्ध इनकम भी फिसली है। हालांकि बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। चेक करें बैंक के कारोबारी नतीजे की खास बातें