IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में बारिश बार-बार खलल डाल रही है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच को बारिश की वजह से कई बार रोकना पड़ा। बारिश की वजह से मैच को 18-18 ओवर का कर दिया गया।