Rajasthan Bus Fire: राजस्थान एक एक बार फिर एक निजी बस में आग लगने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को दर्दनाक बस हादसा हुआ। यहां मजदूरों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई, जिससे दो मजदूरों की मौत होने की सूचना है, जबकि 10 से अधिक मजदूर चोटिल बताए जा रहे हैं।