Cyclone Montha: यह इस मौसम का पहला बड़ा तूफान है, जो फिलहाल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके तट से टकराने से पहले इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसमें हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। आंध्र प्रदेश सरकार ने काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, एलुरु और पूर्वी गोदावरी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है